•    1698286633
  •    svschool.keharwala@gmail.com
  •    Keharwala , Haryana, Sirsa 125103 , India
  • Contact us | Find Us
  • Activity

    Activities


    इस सत्र के दौरान छात्रों की प्रतिभा निखारने व उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय निम्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक व खेलकूद सम्बन्धी गतिविधियों की मेजबानी करेगा:-


    1.प्रतिभा खोज प्रतियोगिता: 
    विद्यालय के छात्र-छात्राओं में छुपी प्रतिभा को उभारने व उसको निखारने के उद्देश्य से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अन्तर्गत निम्न कार्यक्रम आयोजित करवाये जाते है।

    • एकल गीत  
    • मोनो एक्टिंग
    • मिमिक्री
    • मेहंदी प्रतियोगिता
    • एकल नृत्य
    • भाषण प्रतियोगिता
    • कविता पाठ              

     


    2.निबंध, सुलेख, पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता: 
    विद्यालय के विद्यार्थियों की चित्रकला, लेखनकला को निखारने के उद्देश्यों से निबंध सुलेख, पेंटिंग व     स्लोगन प्रतियोगिता का अयोजन किया जाता है।

    3.खेलकूद प्रतियोगिता:
    विद्यालय के बच्चों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने व उनकी खेलों में रूचि बढ़ाने हेतु खेलकूद प्रतियोगिता का     आयोजन किया जाता है।
     
    4.स्कूल भ्रमण:

    बच्चों को हमारी संस्कृति के ऐतिहासिक स्थानों से परिचित करवाने हेतू विद्यालय की ओर से ऐतिहासिक     स्थानों का शैक्षिक भ्रमण करवाया जाता है।

    5.प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:
    बच्चों की मानसिक व तकनीकी शक्ति को विकसित करने के उद्देश्य से तीन वर्गाें में प्रश्नोत्तरी     
    प्रतियोगिता करवाई जाती है।

    6.अभिभावक-अध्यापक मीटिंग:
    अभिभावकों के सुझाव जानने, बच्चों की प्रगति पर चर्चा करने व अध्यापकों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से समय-सयम पर अध्यापक-अभिभावक मीटिंग रखी जाती है।

    7.वार्षिक उत्सव:
    विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने व विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा की झलक बिखेरने के उद्देश्य से विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है।

                   
                     
          
             
             
             

     

    Recent Activities